मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:32 · नई दिल्ली संस्करण

घर में लगी आग, महिला गंभीर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
घर में लगी आग, महिला गंभीर

पूर्वी सिंहभूम। मानगो के आजादनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत रोड नंबर-10, ज़ाकिरनगर स्थित कबीरिया स्कूल के पास सोमवार देर रात मोहम्मद अजीम के घर में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही देर में घर में रखे कीमती सामान इसकी चपेट में आ गए।अगलगी से वहां अफरा तफरी मच गई।घटना में एयर कंडीशनर (एसी), अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, फर्नीचर और घरेलू जरूरी सामान पूरी तरह जलकर खाक हो गए।आग लगने के दौरान घर के अंदर मौजूद एक महिला इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। आग की लपटें और धुएं को देखकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और साहस दिखाते हुए महिला को बाहर निकाला। इसके बाद उसे इलाज के लिए तत्काल टाटा मेमोरियल अस्पताल (टीएमएच) ले जाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए बाल्टियों और पाइप के सहारे आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया और आग आसपास के घरों तक नहीं फैल सकी। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल रहा, वहीं लोगों की सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से स्थिति को संभाल लिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें