मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए मंगल सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए मंगल सोरेन

झाड़ग्राम। झाड़ग्राम के साधु रामचांद मुर्मू विश्वविद्यालय के विधि अधिकारी मंगल सोरेन तृणमूल कांग्रेस में शामिल हो गए। इस अवसर पर जिला तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष दुलाल मुर्मू सहित अन्य नेताओं की मौजूदगी में उन्हें पार्टी का झंडा थमाकर स्वागत किया गया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने मंगल सोरेन का स्वागत करते हुए कहा कि उनके जुड़ने से संगठन को और मजबूती मिलेगी। इस मौके पर तृणमूल कांग्रेस के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।मंगल सोरेन पूर्व में वर्ष 2004 के लोकसभा चुनाव में झाड़ग्राम संसदीय क्षेत्र से चुनाव भी लड़ चुके हैं, जिससे उनके लंबे समय से सार्वजनिक जीवन से जुड़े रहने का संकेत मिलता है।पेशे से वे झाड़ग्राम स्थित साधु रामचंद्र मुर्मू विश्वविद्यालय में वरिष्ठ विधि अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। इसके साथ ही वे जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक के कार्यालयों में भी विधि अधिकारी के रूप में अतिरिक्त जिम्मेदारी निभा रहे हैं।तृणमूल कांग्रेस ने उनके पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि उनके प्रशासनिक और कानूनी अनुभव से पश्चिम बंगाल के लोगों की सेवा में योगदान मिलने की उम्मीद है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें