मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

In the assembly elections 2024, the enthusiasm of

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। विधानसभा चुनाव में राज्य के अति नक्सल प्रभावित माने जाने वाले क्षेत्रों में पूर्व के भय और दहशत पर मतदाताओं का उत्साह भारी पड़ा। मतदान प्रारंभ होने के साथ ही मतदाता लोकतंत्र में आस्था दिखाते हुए घरों से निकलकर मतदान केंद्र पर कतारबद्ध होकर मतदान में हिस्सेदारी निभाने को आतुर दिखे।पश्चिमी सिंहभूम जिले के मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-254 प्राथमिक विद्यालय कोलबंगा तथा मतदान केंद्र संख्या-255 उत्क्रमित विद्यालय रबांगा के क्षेत्र में नक्सलियों के द्वारा मतदान बहिष्कार के संबंध में पोस्टरबाजी और मतदाताओं को धमकी की भी सूचना प्राप्त हुई। सुरक्षा बलों द्वारा सफलतापूर्वक पोस्टर हटा दिया गया और शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। यहां के मतदाता सुरक्षाबलों की तैनाती में निडर होकर मतदान कर रहे हैं।गुमला जिले के कुरुमगढ़ के 7 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जहां झारखंड राज्य गठन के बाद पहली बार मतदान हो रहा है। अति उग्रवाद प्रभावित होने के कारण मतदाता मताधिकार से वंचित रह जाते थे। इन सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता पहली बार मताधिकार का इस्तेमाल कर उत्साहित हैं। नक्सलियों के गढ़ कहे जाने वाले बूढ़ा पहाड़ के वोटर लोकतंत्र में विश्वास दिखा रहे है। एक समय जहां नक्सलियों के डर से लोग घर से बाहर नहीं निकलते थे, वहीं आज भारी संख्या में उत्साहित होकर मतदान कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें