मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

मांडविया का खड़गे पर हमला 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मांडविया का खड़गे पर हमला 6 करोड़ गुजरातियों का अपमान बर्दाश्त नहीं

नई दिल्ली। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने सोमवार को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे पर गुजरात के प्रति "नकारात्मक मानसिकता" रखने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि खड़गे का यह बयान उनकी सोच को दिखाता है।

मनसुख मांडविया ने कहा, "कांग्रेस पार्टी की गुजरात और गुजरातियों के प्रति नकारात्मक मानसिकता कोई नई बात नहीं है। चाहे वह सरदार वल्लभभाई पटेल के योगदान को नजरअंदाज करने का प्रयास हो या नर्मदा बांध परियोजना को रोककर राज्य के विकास में बाधा डालना, कांग्रेस ने हमेशा गुजरात के हितों के खिलाफ काम किया है।

मल्लिकार्जुन खड़गे की टिप्पणियों का सीधा जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा, "खड़गे द्वारा दिया गया हालिया बयान भी इसी सोच को दर्शाता है, जो कांग्रेस के भीतर गुजरात के प्रति मौजूद कड़वाहट और दुर्भावना को उजागर करता है।"

वहीं, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने इन टिप्पणियों को "अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण" बताया।

भूपेंद्र पटेल ने कहा, "कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा गुजरात की जनता के बारे में दिया गया बयान अत्यंत आपत्तिजनक और दुर्भाग्यपूर्ण है।"

उन्होंने कहा, "इस तरह की टिप्पणियां न केवल छह करोड़ गुजरातियों का अपमान करती हैं बल्कि महात्मा गांधी और सरदार वल्लभभाई पटेल की पवित्र भूमि की गरिमा को भी ठेस पहुंचाती हैं।"

उन्होंने कहा, "गुजरात ने राष्ट्र निर्माण, विकास और एकता में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निभाता रहेगा।

इस तरह के बयान कांग्रेस की संकीर्ण मानसिकता को दर्शाते हैं।"

मुख्यमंत्री पटेल ने कहा, "यह टिप्पणी स्पष्ट रूप से दर्शाती है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की राजनीति और उसे मिल रहे व्यापक जनसमर्थन के कारण कांग्रेस कितनी असहज और असुरक्षित महसूस कर रही है।

उपमुख्यमंत्री हर्ष संघवी ने भी खड़गे की आलोचना करते हुए कहा, "कांग्रेस को गुजरात से इतनी नफरत क्यों है? आप बार-बार गुजरात के लोगों को क्यों निशाना बनाते हैं?"

इन टिप्पणियों को अपमानजनक बताते हुए उन्होंने कहा, "छह करोड़ गुजरातियों का अपमान? क्या यह इसलिए बदला है क्योंकि गुजरात की जनता ने आपको सत्ता से बाहर कर दिया?"

बता दें कि केरल विधानसभा चुनाव से पहले इडुक्की में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा था कि केरल के लोगों को गुमराह मत कीजिए। वे बहुत समझदार और शिक्षित हैं। मोदी और विजयन, आप दोनों गुजरात या अन्य जगहों के निरक्षर लोगों को मूर्ख बना सकते हैं लेकिन केरल के लोगों को मूर्ख नहीं बना सकते।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें