मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

राहुल गांधी पर हमले का ड्रामा कर रही है कांग्रेस: ममता

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

कोलकाता,

31 जनवरी । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को

राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले को ड्रामा करार दिया है। मुर्शिदाबाद में एक

जनवितरण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस

नेता राहुल गांधी की गाड़ी पर उनके राज्य में नहीं, बल्कि बिहार में हमला

किया गया। उन्होंने घटना की निंदा करते हुए कहा कि जब उनकी गाड़ी ने राज्य

(बंगाल) में प्रवेश किया तब उसका पिछला शीशा पहले से टूटा हुआ था।

बनर्जी

ने कहा, ‘‘मुझे संदेश मिला कि राहुल गांधी की कार पर पथराव किया गया।

मैंने पता किया कि दरअसल क्या हुआ, तब मैंने पाया कि यह घटना बंगाल में

नहीं बल्कि कटिहार में हुई। जब यह कार बंगाल आयी तब उसका शीशा पहले से टूटा

हुआ था। मैं इस घटना की निंदा करती हूं। यह कुछ नहीं बल्कि ड्रामा है।’’

कांग्रेस

की पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने दावा किया कि भारत

जोड़ो न्याय यात्रा के तहत जिस कार में राहुल गांधी सफर कर रहे थे, उस पर

बुधवार को तृणमूल समर्थकों ने पथराव किया। इस घटना में कार का पिछला शीशा

टूट गया लेकिन राहुल गांधी को चोट नहीं पहुंची। बनर्जी ने यह संदेह भी

व्यक्ति किया कि यह घटना बिहार में लोगों के गुस्से की अभिव्यक्ति भी हो

सकती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें