मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा उजागर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लाखों की ठगी करने वाला गिरफ्तार, विदेश भेजने के नाम पर फर्जीवाड़ा उजागर

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाने की पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर लोगों से लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक शातिर अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में फर्जी वर्क वीजा, एग्रीमेंट लेटर और अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 8 अप्रैल को लोकल इंटेलिजेंस की मदद से कार्रवाई करते हुए आरोपी इसहाक युनुस पुत्र युनुस उसमान को हिंडन नदी पुल के पास, चार मूर्ति क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी मूलरूप से जिला रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के दोमाला रोड का निवासी है और उसकी उम्र करीब 38 वर्ष बताई जा रही है।

गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 50 फर्जी वर्क परमिट एंट्री पास, क्रिटोनिका कंपनी के 3 एग्रीमेंट लेटर और 3 कॉन्ट्रैक्ट लेटर (मालदीव से संबंधित), एक फर्जी आधार कार्ड की फोटोकॉपी, उसका असली आधार कार्ड, पैन कार्ड, एक चेकबुक और तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पूछताछ में आरोपी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

उसने बताया कि वह लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे डेढ़ लाख से दो लाख रुपए तक वसूलता था। वह खुद को 'संतोष' नाम से पेश करता था और इसी नाम से उसने फर्जी आधार कार्ड भी बनवा रखा था, ताकि लोगों को अपनी पहचान पर शक न हो।

आरोपी फर्जी वर्क परमिट, एंट्री पास और कॉन्ट्रैक्ट लेटर दिखाकर लोगों को भरोसे में लेता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी काफी समय से इस तरह की ठगी को अंजाम दे रहा था और कई लोगों को अपना शिकार बना चुका है। फिलहाल, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल हैं और कितने लोगों से अब तक ठगी की गई है।

इस मामले में थाना बिसरख में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी से आगे की पूछताछ कर रही है और उसके नेटवर्क को खंगालने में जुटी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि विदेश भेजने या नौकरी दिलाने के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति या एजेंसी पर भरोसा न करें और किसी भी तरह का भुगतान करने से पहले उसकी पूरी जांच-पड़ताल अवश्य कर लें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें