मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

ममता बनर्जी का ओडिशा दौरा आज से, नवीन पटनायक से करेंगी मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

ममता बनर्जी का ओडिशा दौरा आज से, नवीन पटनायक से करेंगी मुलाकात

कोलकाता, 21 मार्च । पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज (मंगलवार) शाम ओडिशा के दौरे पर रवाना होंगी। वह रात्रि विश्राम भुवनेश्वर में करेंगी। अगले दिन भगवान जगन्नाथ के दर्शन करेने पुरी जाएंगी। गुरुवार को वो भुवनेश्वर में बीजू जनता दल के अध्यक्ष और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक से मुलाकात करेंगी। दोनों के बीच तीसरा मोर्चा पर चर्चा होने की संभावना है। ममता चाहती हैं भाजपा और कांग्रेस से दूरी बनाते हुए समान विचारधारा के दलों के साथ नया मोर्चा बनाया जाए।

इससे पहले वो कोलकाता में इस संबंध में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर चुकी हैं। ममता बनर्जी के साथ लोक निर्माण विभाग के अधिकारी भी ओडिशा जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुरी में भगवान जगन्नाथ मंदिर के आसपास सरकारी गेस्ट हाउस के लिए संभावित जमीन का अवलोकन करेंगी। राजनीतिक प्रेक्षकों की नजर अब ममता-नवीन की मुलाकात पर टिकी हैं। समझा जा रहा है कि दोनों नेता मुलाकात के बाद संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें