मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ नॉर्थ ज़ोन में बड़ा फेरबदल, डीसीपी ने 22 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, पूरी सूची जारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ नॉर्थ ज़ोन में बड़ा फेरबदल, डीसीपी ने 22 पुलिसकर्मियों का किया तबादला, पूरी सूची जारी

लखनऊ। लखनऊ के नार्थ जोन में पुलिस महकमे में एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। डीसीपी नार्थ गोपाल चौधरी ने जोन के अलग-अलग थानों और इकाइयों में तैनात 22 पुलिसकर्मियों का तबादला कर दिया है। इस सूची में इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मी शामिल हैं।

आदेश के मुताबिक सभी तबादले तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं और संबंधित पुलिसकर्मियों को जल्द से जल्द अपने नए तैनाती स्थल पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस विभाग के मुताबिक यह बदलाव प्रशासनिक जरूरत और कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया गया है।

जारी सूची के अनुसार, इंस्पेक्टर दीपक कुमार पांडेय को उत्तरी जोन से थाना महिंगवा में अतिरिक्त निरीक्षक के पद पर भेजा गया है। सीनियर सब इंस्पेक्टर उमेश यादव को रहीमाबाद से बीकेटी थाने में तैनाती दी गई है। सब इंस्पेक्टर मनीष मिश्रा को मीडिया सेल प्रभारी उत्तरी जोन बनाया गया है, जबकि सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार को उत्तरी जोन से प्रभारी स्वाट सर्विलांस की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सब इंस्पेक्टर धीरेन्द्र मिश्रा को थाना अलीगंज से गल्लामंडी चौकी प्रभारी बनाया गया है।

सब इंस्पेक्टर शनि तोमर को अलीगंज से महिलाबाद थाने में ट्रांसफर किया गया है।

वहीं, सब इंस्पेक्टर अभिषेक राय को थाना महिगंवा से थाना अलीगंज में बीट प्रभारी नियुक्त किया गया है। सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार पाण्डेय को उत्तरी जोन से अलीगंज थाने भेजा गया है। सब इंस्पेक्टर अनुज कुमार को अलीगंज थाने का बीट प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर शुभम तिवारी को मड़ियांव थाने से पुरनिया थाना अलीगंज का चौकी प्रभारी बनाया गया है। सब इंस्पेक्टर राम बालक सिंह यादव को बीकेटी थाने में नियुक्त किया गया है।

महिला सब इंस्पेक्टर शिवानी मिश्रा को उत्तरी जोन से थाना अलीगंज, सब इंस्पेक्टर अक्षय कुमार को उत्तरी जोन से थाना मडिंयाव और महिला सब इंस्पेक्टर आशी गुप्ता को थाना अलीगंज से थाना मलिहाबाद ट्रांसफर किया गया है।

इसके अलावा, उर्दू अनुवादक आगोश आब्दी को थाना अलीगंज से बीकेटी, महिला कॉन्स्टेबल मोहिनी गुप्ता को थाना अलीगंज से महिला थाना द्वितीय, कॉन्स्टेबल किशनवीर को थाना रहीमाबाद से थाना मड़ियांव, कॉन्स्टेबल रणविजय को थाना रहीमाबाद से थाना महिंगवा, कांस्टेबल संजय कुमार गौतम को थाना मलिहाबाद से थाना महिंगवा, कॉन्स्टेबल सुबास को थाना मलिहाबाद से थाना इटौंजा, कॉन्स्टेबल रजनीश कुमार पांडेय को थाना मलिहाबाद से थाना मडिंयाव(आईजीआरएस) और कॉन्स्टेबल भरत पाल को थाना मडिंयाव से थाना मलिहाबाद में नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें