मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:47 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में नकली नमक का बड़ा खेल बेनकाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धनबाद में नकली नमक का बड़ा खेल बेनकाब

ब्रांडेड पैकेट में साधारण नमक भरकर हो रही थी बिक्री, गोदाम संचालक हिरासत में

धनबाद,। धनसार थाना क्षेत्र के भूदा स्थित गुरुनानक कॉलेज के समीप एक गोदाम में पुलिस और नमक कंपनी के प्रतिनिधियों ने संयुक्त छापेमारी कर कथित नकली नमक पैकिंग रैकेट का खुलासा किया। आरोप है कि साधारण नमक को नामी कंपनी के रैपर में पैक कर बाजार में बेचा जा रहा था।

छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में साधारण नमक, तैयार पैकेट, खाली रैपर और पैकिंग मशीनें बरामद की गईं। गोदाम संचालक शुभम अग्रवाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

कंपनी के प्रतिनिधि अंजन कुमार ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद पुलिस के साथ कार्रवाई की गई। पुलिस ने कंपनी की लिखित शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था और किन-किन क्षेत्रों में नकली नमक की सप्लाई की जा रही थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें