मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

खैनी' ब्रांड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
खैनी' ब्रांड से जुड़े कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी

पश्चिम सिंहभूम।पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में शुक्रवार से जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने बड़े पैमाने पर छापेमारी अभियान चला रही है। 'झारखंड खैनी' ब्रांड से जुड़े दो प्रमुख कारोबारियों के ठिकानों पर यह कार्रवाई लगातार 18 घंटे से जारी है, जिसमें कई दस्तावेजों की जांच की जा रही है।चाईबासा के दो बड़े कारोबारियों—नितिन प्रकाश और पंकज चिरानिया—के ठिकानों पर जीएसटी इंटेलिजेंस की टीम ने शुक्रवार से छापेमारी शुरू की। टीम छह गाड़ियों में सवार होकर पहुंची और अलग-अलग स्थानों पर एक साथ कार्रवाई शुरू की, जो शनिवार तक भी जारी रही।जानकारी के अनुसार, नितिन प्रकाश के नीमडीह स्थित आवास, सदर बाजार स्थित कार्यालय और सरायकेला-खरसावां जिले के इंडस्ट्रीज एरिया में छापेमारी की जा रही है।वहीं, पंकज चिरानिया के यूरोपियन क्वार्टर स्थित घर पर भी तलाशी ली जा रही है।इसके अलावा 'झारखंड खैनी' के एक एजेंट पिंटू अग्रवाल के घर पर भी टीम पहुंची है। छापेमारी अभियान में आदित्यपुर स्थित राइस मिल, सत्तू और बेसन की फैक्ट्री को भी शामिल किया गया है, जहां दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है।सूत्रों के अनुसार, यह कार्रवाई कर चोरी और जीएसटी गड़बड़ियों की आशंका के आधार पर की जा रही है। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है। जीएसटी इंटेलिजेंस टीम के एक अधिकारी ने बताया कि जांच पूरी होने के बाद ही विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें