मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रांची पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 12 किलो अफीम के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अंतरराज्यीय नेटवर्क का खुलासा

रांची,। नशे के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रांची पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 12 किलोग्राम अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद अफीम की अनुमानित कीमत करीब ₹45 लाख बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रॉबिन राज और सुखलाल मुंडा के रूप में हुई है। दोनों लग्जरी कार में अफीम छिपाकर बिहार और उत्तर प्रदेश ले जाने की तैयारी में थे। गुप्त सूचना के आधार पर ओरमांझी थाना क्षेत्र के भेड़ा पुल (एनएच-20) के पास वाहन जांच के दौरान कार को रोका गया। तलाशी में सीट के नीचे बने बॉक्स से कुल 12 किलो अफीम बरामद हुई।

ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी ने बताया कि बरामद अफीम रांची के बुंडू, तमाड़ तथा पश्चिम बंगाल के कुछ इलाकों से एकत्र की गई थी। प्रारंभिक जांच में अंतरराज्यीय तस्करी नेटवर्क के संकेत मिले हैं। पुलिस इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी जब्त कर लिया है। आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें