मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:28 · नई दिल्ली संस्करण

अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, तीन भट्टियां ध्वस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी, तीन भट्टियां ध्वस्त

पूर्वी सिंहभूम। पूर्वी सिंहभूम जिले में अवैध शराब निर्माण के खिलाफ उत्पाद विभाग का अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में मंगलवार को बोड़ाम थाना क्षेत्र के डांगर नाला इलाके में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी की।सहायक आयुक्त, उत्पाद विभाग के निर्देश पर निरीक्षक रामदास भगत के नेतृत्व में की गई। इस कार्रवाई के दौरान तीन अवैध चुलाई भट्टियों को नष्ट किया गया। मौके से करीब 1200 किलोग्राम अवैध जावा महुआ को विनष्ट किया गया, जबकि 32 लीटर तैयार चुलाई शराब जब्त की गई।विभागीय सूत्रों ने बताया कि इस अवैध धंधे में संलिप्त लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ उत्पाद अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है।सहायक आयुक्त ने कहा कि जिले में अवैध शराब निर्माण और बिक्री पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। इस कार्रवाई में उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक मो. गुफरान, जिला पुलिस बल और गृह रक्षक शामिल थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें