मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:37 · नई दिल्ली संस्करण

पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, आयोग ने 13 जिलों के एसपी बदले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पश्चिम बंगाल चुनाव से पहले बड़ा एक्शन, आयोग ने 13 जिलों के एसपी बदले

कोलकाता। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर आयोग ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए राज्य के पुलिस तंत्र में अहम बदलाव किए हैं। आयोग ने साफ किया है कि चुनाव निष्पक्ष, भयमुक्त और हिंसा रहित माहौल में कराने के लिए यह कदम उठाया गया है।

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने हाल ही में प्रेस कॉन्फ्रेंस में भरोसा दिलाया था कि पश्चिम बंगाल सहित सभी राज्यों में चुनाव बिना डर, हिंसा और किसी भी तरह के प्रलोभन के कराए जाएंगे। इसी दिशा में आयोग ने वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर और नई तैनाती के आदेश जारी किए हैं।

आयोग द्वारा जारी निर्देशों के तहत राज्य के 13 जिलों में पुलिस अधीक्षकों (एससी) का तबादला किया गया है।

साथ ही, कई बड़े पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं।

नई नियुक्तियों के तहत डॉ. राजेश कुमार सिंह को एडीजी और आईजीपी, साउथ बंगाल रीजन बनाया गया है। के. लयरामन को एडीजी और आईजीपी, नॉर्थ बंगाल रीजन की जिम्मेदारी दी गई है। डॉ. प्रणव कुंतर को आसनसोल-दुर्गापुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है।

अखिलेश कुमार चतुर्वेदी को हावड़ा का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। अमित कुमार सिंह को बैरकपुर का पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। सुनील कुमार यादव को चंदननगर का पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।

इसके अलावा चुनाव आयोग के आदेश के अनुसार, पुष्पा को बारासात, जसप्रीत सिंह को कूचबिहार, सूर्य प्रताप यादव को बीरभूम, राकेश सिंह को इस्लामपुर, कुमार सनी राय को हुगली ग्रामीण, इशानी पॉल को डायमंड हार्बर, सचिन को मुर्शिदाबाद, अलकनंदा भौवाल को बसीरहाट, अनुपम सिंह को मालदा, अंशुमान साहा को पूर्व मेदिनीपुर, सुरिंदर सिंह को जंगीपुर, और पापिया सुल्ताना को पश्चिम मेदिनीपुर में एसपी के तौर पर तैनात किया गया है।

आयोग ने निर्देश दिया है कि इन सभी आदेशों को तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए और 18 मार्च सुबह 11 बजे तक जॉइनिंग की रिपोर्ट भेजी जाए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया है कि जिन अधिकारियों का तबादला किया गया है, उन्हें चुनाव प्रक्रिया पूरी होने तक किसी भी चुनाव संबंधित पद पर तैनात नहीं किया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें