मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

गऊघाट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की रेलवे भूमि मुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गऊघाट क्षेत्र में अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, लगभग 100 करोड़ रुपये मूल्य की रेलवे भूमि मुक्त

प्रयागराज : मंडल रेल प्रबंधक रजनीश अग्रवाल के नेतृत्व में रेलवे प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाओ अभियान के अंतर्गत शनिवार को प्रयागराज जंक्शन परिक्षेत्र के गऊघाट क्षेत्र में रेलवे की अनधिकृत रूप से कब्जाई गई भूमि को सफलतापूर्वक खाली कराया गया।इस महत्वपूर्ण अभियान को अपर मंडल रेल प्रबंधक (सामान्य) दीपक कुमार के समन्वय में जिला प्रशासन के सहयोग से प्रभावी तरीके से सम्पन्न कराया गया।

संयुक्त कार्रवाई के अंतर्गत रेलवे, रेलवे सुरक्षा बल एवं सिविल प्रशासन की टीमों ने मौके पर उपस्थित रहकर कार्यवाही को शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से अंजाम दिया।जनसम्पर्क अधिकारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि अभियान के दौरान लगभग 6500 वर्ग मीटर रेलवे भूमि, जिस पर अवैध रूप से कब्जा किया गया था, को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

उक्त भूमि का अनुमानित बाजार मूल्य लगभग 100 करोड़ रुपये आंका गया है। यह कार्रवाई रेलवे सम्पत्तियों की सुरक्षा एवं उनके समुचित उपयोग को सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।उन्होंने बताया कि इस अभियान में मंडल इंजीनियर वी.के. त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर प्रवीन कुमार श्रीवास्तव एवं रामचंद्र सिंह, वरिष्ठ अनुभाग अभियंता शशिकांत तिवारी, सत्य प्रकाश सहित रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के लगभग 20 कर्मचारी सक्रिय रूप से शामिल रहे।

रेलवे सुरक्षा बल की ओर से सहायक सुरक्षा आयुक्त सुरेश यादव एवं प्रभारी निरीक्षक अमित मीणा अपने स्टाफ (लगभग 24 कर्मियों) सहित उपस्थित रहे।जिला प्रशासन एवं सिविल पुलिस की ओर से सहायक पुलिस आयुक्त (अतरसुइया) निकिता श्रीवास्तव, नायब तहसीलदार राजेश कुमार यादव सहित विभिन्न थानों कीडगंज, अतरसुइया, कोतवाली, धूमनगंज एवं खुल्दाबाद के प्रभारी निरीक्षक एवं लगभग 60 पुलिसकर्मियों की उपस्थिति में अभियान को सम्पन्न कराया गया।पीआरओ ने बताया कि रेलवे प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि रेलवे भूमि पर किसी भी प्रकार का अनधिकृत कब्जा पूर्णतः अवैध है तथा ऐसे मामलों में भविष्य में भी कठोर कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।

रेलवे की भूमि पर अतिक्रमण न करें एवं ऐसी किसी भी गतिविधि की सूचना सम्बंधित अधिकारियों को दें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें