मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:19 · नई दिल्ली संस्करण

मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा, 15 लोग घायल

हजारीबाग। जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तुरांव-पौता गांव में रविवार देर रात मुहर्रम जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। इसमें करतब दिखाने के दौरान आग की चपेट में आकर 15 लोग झुलस गए। इनमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों में महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।पुलिस विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, मुहर्रम जुलूस के दौरान आग का प्रदर्शन किया जा रहा था। इसी बीच डीजल डालते ही अचानक आग भड़क उठीं और वहां मौजूद कई लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना इतनी अचानक हुई कि कोई कुछ समझ पाता, उससे पहले स्थिति अनियंत्रित हो गई।घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी घायलों को शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल, हजारीबाग पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से झुलसे कुछ लोगों को रांची स्थित रिम्स रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।एसपी अंजनी अंजन ने बताया कि जुलूस के दौरान करतब दिखाने के क्रम में हादसा हुआ है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें