मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

मझगांव में उग्र हाथी घिरा, ट्रैंक्यूलाइज की तैयारी के दौरान वनकर्मी की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मझगांव में उग्र हाथी घिरा, ट्रैंक्यूलाइज की तैयारी के दौरान वनकर्मी की मौत

पश्चिमी सिंहभूम। जिले के मझगांव थाना क्षेत्र में पिछले कई दिनों से दहशत का कारण बने उग्र दंतैल हाथी से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद जगी है। बेनीसागर के पास वन विभाग और पश्चिम बंगाल से आई स्पेशल टीम ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से हाथी को घेर लिया है। उसे ट्रैंक्यूलाइज कर सुरक्षित क्षेत्र में स्थानांतरित करने की तैयारी चल रही है, हालांकि इस अभियान के दौरान हाथी के हमले में एक वनकर्मी की जान चली गई, जिससे पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल है।जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह वन विभाग की टीम और ग्रामीण हाथी को खदेड़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान हाथी अचानक उग्र हो गया और स्पेशल टीम में शामिल एक वनकर्मी को अपनी चपेट में ले लिया। हाथी ने कर्मी को पटक-पटक कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए किसी तरह उसे हाथी से छुड़ाकर सड़क किनारे लाया, लेकिन अस्पताल पहुंचाने से पहले ही उसकी मौत हो गई। इससे पहले इसी अभियान के दौरान हाथी के हमले में एक अन्य कर्मी भी घायल हुआ था, जिसका इलाज स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया।हाथी के घिरे होने की सूचना के बाद घटनास्थल से करीब एक से डेढ़ किलोमीटर के दायरे में बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मझगांव के अंचल अधिकारी और स्थानीय पुलिस बल को तैनात किया गया है। लोगों को सुरक्षा कारणों से घटनास्थल के पास जाने से रोका जा रहा है और पूरे इलाके में कड़ी निगरानी रखी जा रही है।वन विभाग के अनुसार यह दंतैल हाथी एक जनवरी से लगातार ग्रामीण और रिहायशी इलाकों में घुसकर लोगों पर हमला कर रहा है। अधिकतर घटनाएं रात के समय हुईं, जब लोग अपने घरों में सो रहे थे। लगातार हो रही मौतों और हमलों के बाद झारखंड के प्रधान मुख्य वन संरक्षक आशुतोष उपाध्याय और क्षेत्रीय मुख्य वन संरक्षक स्मिता पंकज भी प्रभावित क्षेत्र में कैंप कर रहे हैं। उन्होंने वनकर्मियों के साथ लगातार बैठकें कर क्विक रिस्पांस टीम को सक्रिय रखने और वन सुरक्षा समितियों को अलर्ट मोड में रखने के निर्देश दिए हैं।वन विभाग ने दावा किया है कि हाथी का सटीक लोकेशन मिल चुका है और उसे जल्द ही ट्रैंक्यूलाइज कर सुरक्षित जंगल क्षेत्र में भेज दिया जाएगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें