मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:17 · नई दिल्ली संस्करण

मंईयां सम्मान यात्रा के तहत पलामू पहुंची कल्पना सोरेन औऱ दो मंत्रियों ने पांकी में की जितिया की पूजा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू। मंईयां सम्मान यात्रा के तीसरे दिन पलामू जिले पांकी पहुंचने पर बुधवार रात मंत्री बेबी देवी, दीपिका पांडेय सिंह औऱ गांडेय विधायक सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन ने जितिया की पूजा अर्चना की। तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने जितिया की पूजा-अर्चना की औऱ अपनी संतान की दीर्घायु होने की कामना की। पूजा संपन्न होने के बाद रात 10:30 बजे तीनों नेत्री सड़क मार्ग से पांकी, बालूमाथ, चंदवा होकर रांची के लिए प्रस्थान कर गए।बताते चले कि मंईयां सम्मान यात्रा के तहत मेदिनीनगर के शिवाजी मैदान में सभा करने के बाद दोनों मंत्री और विधायक दोपहर में सतबरवा के लिए निकल गए थे सतबरवा में कार्यक्रम करने के बाद मनिका लातेहार होते हुए चंदवा से पांकी पहुंचे थे। कार्यक्रम में विलंब होने के कारण तीनों पांकी देर शाम पांकी पहुंचे। इस बीच उन्होंने यहां जनसभा की। मंत्री बेबी देवी निर्जला जितिया व्रत पर थी। इस कारण उन्होंने पांकी में ही पूजा करने का निर्णय लिया।तेतराई की पंचायत समिति सदस्य सविता सिंह के घर पर तीनों ने अन्य महिलाओं के साथ पूजा अर्चना की। विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद अपने पुत्रों की सलामती की कामना की।इससे पहले पांकी में सभा को दोनों मंत्रियों के अलावा विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने संबोधित किया। कल्पना सोरेन ने कहा कि पिछले तीन दिनों से पलामू प्रमंडल में मंईयां सम्मान यात्रा को भरपूर समर्थन मिला। उनके कार्यक्रम में जिस तरह से लोगों की भागीदारी रही, उससे स्पष्ट होता है कि उनकी योजना लोगों को पसंद आ रही है। राहत मिल रहा है। महिलाओं को सम्मान देने की कोशिश की जा रही है। इसी संघर्ष के बल पर हम राज्य में फिर से महागठबंधन की सरकार बनाएंगे और लोगों की उम्मीद पर हमेशा खरा उतरने की कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि योजनाओं को बंद करने को लेकर विरोधियों की चाल नाकाम होगी और यह काम हमारी माता और बहनें करेंगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें