मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

मैनपुरी : स्कूली बस में कंटेनर ने मारी टक्कर, छह बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मैनपुरी । जनपद के भोगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह बच्चों को

स्कूल ले जा रही बस में कंटेनर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में छह

बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों ने घायलों को जिला

अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां एक बच्चे की हालत गंभीर है।

भोगांव

थाना क्षेत्र के बालाजी ग्लोबल एकेडमी विद्यालय की बस रोजना की तरह आज

बच्चों को स्कूल लाने के निकली थी। बस अलीपुर खेड़ा से बच्चों को लेकर

स्कूल जा रही थी, तभी छाछा के पास पीछे से आ रहे कंटेनर ने टक्कर मार दी।

जिससे बस में सवार बच्चों में चीख पुकार मच गई। हादसे में छह बच्चे घायल हो

गए। घायलों में एक की हालत गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस और

ग्रामीणों ने सभी घायल बच्चों को जिला हॉस्पिटल मैनपुरी भिजवाया है। इस बीच

मौके पर बालाजी ग्लोबल एकेडमी स्कूल के प्रबंधक सुरेश चंद्र दुबे भी पहुंच

गए।

ग्रामीणों ने इसकी शिकायत स्कूल प्रबंधन से की और

अभिभावकों से उनकी नोकझोंक हो गई। स्कूल प्रबंधक ने अभिभावकों को थप्पड़

मारने की धमकी दी, जिससे मामला और भड़क गया। इस दौरान आधा घंटे से अधिक समय

तक मार्ग जाम रहा।

मौके पर पहुंचे क्षेत्राधिकारी सुनील

कुमार सिंह ने ग्रामीणों को समझकर मामले को शांत कराया और जाम खुलवाया।

उन्होंने बताया कि हादसे में बस में सवार आर्यन लोधी (09) पुत्र सुरजीत

निवासी नाका, तनिष्क (15) पुत्र मृदुल निवासी मानिकपुर,-देव मिश्रा (14)

पुत्र गोविंद मिश्रा निवासी अलीपुरपट्टी, इंद्र आर्यन (13) पुत्र नवाब सिंह

निवासी अलीपुर खेड़ा, राज पुत्र (13) धीरज निवासी उमरीहार घायल हुए हैं।

घायलों में आर्यन लोधी गंभीर है जिसके सिर में काफी चोट आई हैं। उसका इलाज

जारी हैं। मामले में विधिक कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें