मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:55 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में विजय सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

- पैर में गोली लगने से घायल हत्यारोपी को अस्पताल में भर्ती कराते हुए पुलिस कार्रवाई में जुटी

सुल्तानपुर । कोतवाली नगर क्षेत्र दरियापुर के पल्लवी होटल के पास

नारायनपुर निवासी विजय नारायण सिंह की गोली मार कर हत्या करने वाले मुख्य

आरोपित को पुलिस ने सोमवार की आधी रात को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है।

मुठभेड़ में आरोपित पैर में गोली लगने से घायल हो गया।

अपर पुलिस

अधीक्षक ने मंगलवार को बताया कि बीते दिनों विजय नारायण सिंह की गोली मार

कर हत्या घटना में शामिल मुख्य आरोपी अजय सिंह निवासी थाना महारुआ जनपद

अम्बेडकर नगर, जो दूबेपुर से लखनऊ जाने के फिराक में था। उसकी सूचना पर

थाना बन्धुआकला एवं कोतवाली नगर पुलिस ने बीती रात घेर लिया।

एएसपी

ने बताया कि मुख्य अरोपित अजय सिंह बीती रात ढाई बजे दरियापुर के पल्लवी

होटल के पास मोटर साइकिल से आता दिखा। पुलिस को देखते ही उसने ताबड़तोड़

फायरिंग की। आत्मरक्षार्थ में पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें अजय सिंह

पैर में गोली लगने से घायल हो गया और उसे पकड़ लिया गया। उसके बिना नम्बर

प्लेट की मोटर साइकिल और एक पिस्टल बरामद हुई हैं। घायल आरोपी को उपचार के

लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उल्लेखनीय है कि

बहुचर्चित चिकित्सक हत्याकांड में नगर कोतवाली के नारायनपुर गांव निवासी

विजय नारायन सिंह सह आरोपी था। हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 14 मार्च को

जेल से बाहर आया था। रविवार को वह अपने साथी अनूप शर्मा (30) निवासी

शास्त्रीनगर के साथ दरियापुर तिराहे पर स्थित एक बार में पार्टी कर रहा था।

उसके साथी की वहां मौजूद लोगों से विवाद हो गया। पुलिस के मुताबिक, एक

व्यक्ति अजय सिंह द्वारा विजय नारायण सिंह को गोली मार दी और उनकी मौत हो

गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें