मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

अजरौली हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में गुरुवार को धाता थाना पुलिस ने अजरौली हत्याकांड में नामजद अभियुक्त को आलाकत्ल औजार के साथ गिरफ्तार कर लिया है।थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि दो दिन पूर्व थाना क्षेत्र के अजरौली गांव में एक वृद्ध की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में नामजद अभियुक्त श्याम पाण्डेय पुत्र कैलाशनाथ पाण्डेय निवासी ग्राम पल्लावां को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया है।बता दें कि विगत मंगलवार देर रात लगभग 9:30 बजे अजरौली गांव निवासी वृद्ध केशपाल सिंह (65) अपने घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी श्याम पांडे पुत्र कैलाश पांडे अपने कुछ अज्ञात साथियों के साथ वहां पहुंचा। नशे में धुत श्याम ने अचानक धारदार हथियार से हमला कर दिया। केशपाल लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़े। हल्ला सुनकर पड़ोस में रहने वाले सेवानिवृत्त पुलिसकर्मी वीरभान सिंह व किसान रामलखन सिंह मौके पर पहुंचे और हमलावरों को रोकने का प्रयास किया। लेकिन आरोपिताें ने उन पर भी हमला कर घायल कर दिया, जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। शोरगुल सुनकर परिजन व ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने किसी तरह हमलावर श्याम पांडे को पकड़ लिया था, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें