मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

नौकरानी ने उड़ाए 15 लाख के जेवर, मलिक ने दर्ज कराई प्राथमिकी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़। शहर में चोरों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे लोगों का घर खाली करने में जरा भी नहीं डर रहे। ऐसा ही एक मामला गुरुवार को शहर के पतरातू बस्ती छोटकी मुर्रामकला से सामने आया है। यहां घर के मालिक अपने परिजनों के साथ घूमने निकले थे। उनके पीठ पीछे नौकरानी ने लगभग 15 लाख रुपये के जेवर और 30 हजार रुपये नकदी उड़ा लिए हैं।इस मामले में घर के मालिक राम नरेश प्रसाद के द्वारा रामगढ़ थाने में चोरी की प्राथमिक की दर्ज कराई गई है। उन्होंने बताया कि 9 सितंबर से 24 सितंबर तक उनका पूरा परिवार घर से बाहर था। घर में केवल उनकी पत्नी मौजूद थी। इस बीच घर में काम करने के लिए नौकरानी राधा आती थी। 24 सितंबर को जब रामनरेश प्रसाद पूरे परिवार के साथ लौटे तो उनके बहू के कमरे से सारे जेवरात गायब थे।छानबीन के दौरान पता चला कि बहू के कमरे में अलमीरा खोलकर 30 हजार नकदी और ढेर सारे जेवर लेकर वह फरार हो गई है। पूरी तफ्तीश से पता चला कि नेकलेस, 4 गले का चेन,‌ चार लोकेट, एक ब्रेसलेट, नोजपीन, 7 सेट इयररिंग्स, 7 फिंगर रिंग, झुमका, नथ, मांग टीका, कड़ा आदि गायब है, जिसकी कुल कीमत लगभग 15 लाख रुपये होगी।इस मामले में रामगढ़ थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि पुलिस ने तफदीश तेज कर दी है। जल्द ही चोरों की गिरफ्तारी होगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें