मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

महेश्वरी सभा का पूर्वांचल समागम कार्यक्रम पांच जुलाई से

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महेश्वरी सभा का पूर्वांचल समागम कार्यक्रम पांच जुलाई से

रांची। अखिल भारतवर्षीय माहेश्वरी सभा के पूर्वांचल के अंतर्गत झारखंड बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्कल, असम पूर्वोत्तर, नेपाल चैप्टर का समागम कार्यक्रम रांची सभा के आतिथ्य में पांच और छह जुलाई को होगा।झारखंड की राजधानी रांची में यह समागम 40 वर्षों बाद हो रहा है। इस समागम में महासभापति संदीप काबरा, महामंत्री अजय काबरा, निवर्त्तमान अध्यक्ष श्याम सोनी, मुख्य अतिथि कोलकाता निवासी कमल गांधी, महासभा अर्थमंत्री राज कुमार काल्या,पूर्वांचल उपाध्यक्ष कैलाश काबरा, संयुक्त सचिव छीतर मल धूत, के लव छह राज्यों के अध्यक्ष, सचिव और महासभा कार्यकारी मंडल सदस्य शामिल होंगे। कार्यक्रम के स्वागताध्यक्ष रांची निवासी शिव शंकर साबू हैं। समागम के मुख्य संयोजक अशोक साबू के दिशा निर्देश में रांची माहेश्वरी सभा, महिला संगठन, युवा संगठन और समाज के सभी सदस्य अपने कार्यभार को निभाते हुए इस आयोजन को सफल बनाने में लगे हैं।दो दिवसीय समागम की शुरुआत पांच जुलाई को उद्घाटन सत्र के साथ होगा और उसी दिन पूर्वांचल के सभी सदस्यों की चौपाल बैठेगी।चौपाल में समसामयिक और ज्वलंत समाजोपयोगी विषयों पर मुक्त चर्चा कर समाधान निकालने का प्रयत्न होगा। दूसरे दिन छह जुलाई को रांची समाज के सभी सदस्यों के साथ बैठक होगी। कार्यक्रम में सामाजिक और व्यक्तिगत जीवन में सहयोग, संतुलन एवं समाधान की महत्ता पर प्रकाश डाला जाएगा। पहुंचे सभी अतिथियों के मन मे झारखण्ड की संस्कृति की छवि अंकित हो उसका भी ध्यान रखा जा रहा है।रजिस्ट्रेशन, यातायात, आवास, भोजन, प्रचार प्रसार, मीटिंग हॉल प्लेटो में जूठन न रहे सभी कार्यों के लिए टीम का गठन किया गया है। सभी टीम अपने-अपने दायित्वों के कुशल निष्पादन की योजना पर कार्य कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें