मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:36 · नई दिल्ली संस्करण

प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर 'दमदार', महेश बाबू ने की तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर 'दमदार', महेश बाबू ने की तारीफ

मुंबई। साउथ सिनेमा के सुपरस्टार महेश बाबू और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगे। हाल ही में अभिनेत्री की आने वाली फिल्म 'द ब्लफ' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसका समर्थन अभिनेता महेश बाबू ने किया।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन पर फिल्म के ट्रेलर की क्लिप शेयर की। इसमें अभिनेत्री एक्शन अवतार में नजर आ रही हैं। अभिनेता ने पोस्ट कर इसे कैप्शन दिया, "ट्रेलर बहुत अच्छा लगा। प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दमदार और मजबूत अंदाज में नजर आ रही हैं।

महेश बाबू ने प्रियंका को "अटल" और "मजबूत" बताया है। उन्होंने पोस्ट कर इसे कैप्शन देते हुए लिखा, "फिल्म 'द ब्लफ' की पूरी टीम को 25 फरवरी के लिए ढेरों शुभकामनाएं।"

बता दें कि 'द ब्लफ' एक एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अभिनेत्री 'ब्लडी मैरी' नामक एक ऐसी महिला का किरदार निभा रही हैं, जो पूर्व में समुद्री डाकू रह चुकी है।

फिल्म के ट्रेलर में अभिनेत्री के परफॉर्मेंस ने दर्शकों का ध्यान खींचा है। यह फिल्म 25 फरवरी को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

इसके अलावा, प्रियंका एसएस राजामौली की फिल्म 'वाराणसी' में नजर आएंगी। इस फिल्म में अभिनेत्री के साथ महेश बाबू मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही, इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन और प्रकाश राज जैसे कलाकार भी हैं।

वहीं, मेकर्स ने अभिनेत्री का लुक भी रिवील कर दिया है। इसमें प्रियंका चोपड़ा पीली साड़ी में बंदूक थामें नजर आ रही हैं।

इस फिल्म के जरिए राजामौली फिर से दर्शकों को ऐतिहासिक दुनिया में ले जाने के लिए तैयार हैं। फैंस में भी फिल्म को लेकर उत्सुकता देखी जा रही है। वे स्क्रीन पर प्रियंका और महेश बाबू को साथ में देखने के लिए बेताब हैं और साथ ही, कई सालों के बाद ये फिल्म प्रियंका की भारत में वापसी जैसी भी है।

साल 2027 में फिल्म के रिलीज की आशंका जताई जा रही है। इसके साथ अभिनेत्री 'कृष-4' में भी नजर आ सकती हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें