मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

महाशिवरात्रि पर रांची के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
महाशिवरात्रि पर रांची के शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़, विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई

रांची। महाशिवरात्रि के मौके पर राजधानी रांची के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखी जा रही है। बुधवार सुबह से ही रांची के पहाड़ी मंदिर सहित कोकर, बूटी मोड़, लालपुर, बरियातू, चुटिया के सुरेश्वर धाम, नामकुम के मराशिली पहाड़, हिनू, डोरंडा, धुर्वा आदि मंदिरों में भक्तों का तांता लगा हुआ है। श्रद्धालु भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए मंदिरों में पहुंच रहे हैं और भक्ति गानों से पूरा वातावरण शिवमय हो गया है।रांची के पहाड़ी मंदिर में विशेष इंतजाम किए गए हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग कतारों की व्यवस्था की है। साथ ही जलाभिषेक के लिए गर्भगृह में अरघा प्रणाली का भी आयोजन किया गया है, ताकि भक्तों को जलाभिषेक में आसानी हो और वे महादेव से सुख-समृद्धि की कामना कर सकें।मंदिर प्रबंधन के प्रवक्ता बादल ने बताया कि अब तक लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ पर जलाभिषेक किया है।वहीं, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए सुबह से ही पहाड़ी मंदिर की सुरक्षा की निगरानी कर रहे थे। उन्होंने सुरक्षा कर्मियों को कई निर्देश दिए और बताया कि मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे से लगातार निगरानी की जा रही है। इसके अलावा, शहर के अन्य मंदिरों में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें