मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

महाकुंभ:वाराणसी लौट रही बस पेड़ से टकराई, एक महिला की मौत व चार घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
महाकुंभ:वाराणसी लौट रही बस पेड़ से टकराई, एक महिला की मौत व चार घायल

वाराणसी। प्रयागराज महाकुंभ से श्रद्धालुओं को लेकर शनिवार को वाराणसी लौट रही रोडवेज बस अनियंत्रित होकर सामने जा रहे मालवाहक वाहन को टक्कर मार कर नीम के पेड़ से टकरा गई। हादसे में बस में सवार चार यात्रियों के साथ पैदल जा रही एक महिला भी बस की चपेट में आकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई। अन्य यात्रियों ने बस की खिड़की से कूद कर अपनी जान बचाई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। जहां गंभीर रूप से घायल महिला की मौत हो गई।रोडवज की बस सुबह प्रयागराज से वाराणसी के लिए यात्रियों को लेकर रवाना हुई। बस को प्रयागराज निवासी चालक आलोक तिवारी चला रहा था। बस वाराणसी के मंडुआडीह लहरतारा चौराहे के पास जैसे ही पहुंची अचानक चालक को गश आ गया और वह बस से अपना नियंत्रण खो बैठा। बस सामने जा रहे मालवाहक को टक्कर मार सड़क पार कर रही महिला को रौंद सामने स्थित नीम के पेड़ से टकरा कर रूक गई। हादसे से बस में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। वहीं, सड़क पर भी राहगीरों में देर तक अफरा—तफरी मची रही। क्षेत्रीय लोगों से घटना की जानकारी पाते ही मौके पर पहुंची मंडुवाडीह पुलिस ने अचेत चालक को हिरासत में लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा कि बस चालक को वाहन चलाते समय मिर्गी आ गई इसके चलते वह चालक सीट पर ही निढ़ाल हो गया। यह देख कई यात्री चलती बस से ही कूद गए। हादसे में मृत महिला की शिनाख्त वाराणसी कैंट थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी लक्ष्मी देवी(25)पत्नी अमित सिंह उर्फ आजाद के रूप में हुई । पुलिस से घटना की जानकारी मिलने पर मृत महिला के परिजन भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अफसरों के अनुसार बस के सभी यात्रियों को उनके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। घायल यात्री भी प्राथमिक इलाज के बाद अपने घर चले गए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें