मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:16 · नई दिल्ली संस्करण

माध्यमिक परीक्षा के प्रश्नपत्र ले जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
माध्यमिक परीक्षा के प्रश्नपत्र ले जा रही गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

दक्षिण। दक्षिण 24 परगना के बसंती क्षेत्र में सोमवार सुबह माध्यमिक परीक्षा के प्रश्नपत्र ले जा रही एक गाड़ी दुर्घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में एक महिला कांस्टेबल समेत दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालांकि प्रशासन की तत्परता से प्रश्नपत्र समय पर परीक्षा केंद्र तक पहुंचा दिए गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बसंती थाना से प्रश्नपत्र लेकर परीक्षा केंद्र चड़ाविद्या रामकृष्ण विद्यामंदिर जा रही गाड़ी बसंती के आमझाड़ा बाजार के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि अचानक वाहन का नियंत्रण बिगड़ जाने के कारण यह हादसा हुआ।घायल पुलिसकर्मियों को तुरंत कैनिंग महकमा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, दोनों की हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।दुर्घटना की सूचना मिलते ही बसंती थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहन से सभी प्रश्नपत्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कड़ी सुरक्षा के बीच प्रश्नपत्रों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचाया गया।प्रशासन की सक्रियता के चलते प्रश्नपत्र पूरी तरह सुरक्षित रहे और समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने से परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें