मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

पलामू में सड़क किनारे मिली नवजात बच्ची, निःसंतान दंपति ने अपनाया

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

पलामू,

15 फ़रवरी । जिले के सतबरवा प्रखंड क्षेत्र के सेहरा और बोहिता

गांव के बीच सड़क किनारे महुआ पेड़ के नीचे लावारिस अवस्था में एक नवजात

बच्ची पड़ी मिली। आसपास के लोगों ने बच्ची को देखकर अन्य लोगों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचा सेहरा गांव का निःसंतान दंपति कृष्णा साव और उनकी पत्नी

चिंता देवी ने बच्ची को अपना लिया। इससे पहले बच्ची का प्रारंभिक चेकअप

सेहरा प्राथमिक चिकित्सा केंद्र में किया गया।

ग्रामीणों

को जानकारी मिली कि एनएच 75 ट्रेनिंग कॉलेज के पास से लोहड़ी, सेहरा-बोहिता

होते हुए लेस्लीगंज तक जाने वाली सड़क किनारे सेहरा गांव के सुनसान जगह पर

महुआ पेड़ के नीचे एक नवजात शिशु जिंदा हालत में झोले में रखा हुआ है। शिशु

को सहेजकर एक कंबल में इस तरीके से रखा गया था कि उसे किसी तरह की खरोंच

नहीं आ सके। खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों का

हुजूम बच्ची को देखने उमड़ पड़ा।

कृष्णा साव ने कहा कि बच्ची

देवी का रूप लेकर उसके पास आई है। इसे सरस्वती का रूप समझकर अपने पास रख

लिया है। चिंता देवी ने कहा कि उसे बड़ी खुशी हुई कि यह बच्ची हमें सारा सुख

देगी। संतानहीन दंपति के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।

नवजात का हेल्थ चेकअप कराया गया: मुखिया

बोहिता

की मुखिया कलावती देवी ने कहा कि नवजात शिशु का हेल्थ चेकअप सेहरा

प्राथमिक चिकित्सा केंद्र से कराया गया। बच्ची की स्थिति अभी ठीक-ठाक है।

गांव में लोग इस बच्ची को विद्या की देवी सरस्वती का रूप मान रहे हैं।

सामाजिक कार्यकर्ता लाल बिहारी प्रसाद ने कहा कि मामले की जानकारी पुलिस को

दी गई है। बच्ची को देवी का रूप मानकर हम गांववासी इसका लालन-पालन करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें