मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:35 · नई दिल्ली संस्करण

मां के साथ पिता को खाना देने जा रही बच्ची पर गुलदार ने मारा झपट्टा, माैत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मां के साथ पिता को खाना देने जा रही बच्ची पर गुलदार ने मारा झपट्टा, माैत

बिजनौर। जनपद के नहटौर थाना अंतर्गत ग्राम मलकपुर में मां के साथ पिता को खाना देने जा रही सात वर्षीय मासूम तानिया पर मौत के रूप में गुलदार ने झप्पटा मार दिया |मामला शुक्रवार काे सुबह लगभग सात बजे का है। तानिया की मां खेत में काम पर गए अपने पति को खाना देने जा रही थी। उसकी गोद में एक छोटा बच्चा भी था। पीछे तानिया मां के साथ चल रही थी। अचानक गन्ने के खेत से निकल कर गुलदार ने तानिया पर झपट्टा मार दिया। तानिया की चीख सुन मां के हाेश उड़ गए। उसने शोर मचाया तो आसपास खेतों में काम कर रहे लोग दोडे़ तथा बच्ची को ढूंढा, आधा घंटा बाद तानिया खून में लथपथ मिली। बच्ची को अस्पताल ले जाया गया जहाँ डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनुमान है कि गुलदार बच्ची को मारने के बाद लोगों के आने पर निवाला नहीं बना सका। बच्ची के गले पर बडे़ व गहरे घाव के निशान दिखाई दे रहे थे। तानिया के मां बाप व परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं ग्रामीण भी दहशत में हैं। वन विभाग को सूचित किया गया है। वन विभाग द्वारा मौके का निरीक्षण कर पिजंरा लगाये जाने की बात कही जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें