मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:26 · नई दिल्ली संस्करण

बहन की शादी में शामिल नहीं होने पर लव सिन्हा ने तोड़ी चुप्पी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

बॉलीवुड

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने रविवार 23 जून को शादी कर ली

और नई जिंदगी की शुरुआत की। सोनाक्षी और जहीर ने परिवार और कुछ रिश्तेदारों

की मौजूदगी में रजिस्टर्ड शादी की। शादी के बाद मुंबई में सोनाक्षी और

जहीर का वेडिंग रिसेप्शन रखा गया। उनकी शादी के रिसेप्शन की तस्वीरें और

वीडियो भी खूब वायरल हुए थे। सोनाक्षी की शादी में बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी

शामिल हुए। हालांकि, शादी में उनके जुड़वां भाई लव और कुश कहीं नजर नहीं

आए।

सोनाक्षी ने रजिस्टर्ड मैरिज के जरिए जहीर से शादी की।

उनकी शादी में शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा शामिल हुए थे। लड़की की शादी

में माता-पिता भावुक होते नजर आए। हालांकि, सोनाक्षी के भाई नजर नहीं आए। न

तो रजिस्टर्ड मैरिज के दौरान और न ही वेडिंग रिसेप्शन में। उसके भाई भी

शादी की एंट्री के लिए आंचल पकड़ते समय गायब थे। बहन की शादी से क्यों गायब

रहा बड़ा भाई? ये सवाल सबके मन में था। उनके चर्चे सोशल मीडिया पर भी थे।

अब आखिरकार सोनाक्षी के भाई लव सिन्हा ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।

मीडिया

से बात करते हुए लव ने अपनी बहन की शादी में शामिल न होने के पीछे की वजह

बताई। उन्होंने कहा, "कृपया मुझे एक या दो दिन का समय दीजिए। अगर मुझे लगता

है कि मैं आपके प्रश्न का उत्तर दे सकता हूं, तो मैं वास्तव में आपके

प्रश्न का उत्तर दूंगा। पूछने के लिए धन्यवाद।"

सोनाक्षी

के जुड़वां भाई हैं। उनके नाम लव और कुश हैं। सिन्हा परिवार के बंगले का

नाम ''रामायण'' है। अंतरधार्मिक शादी को लेकर कई लोग सोनाक्षी को ट्रोल कर

रहे हैं। इतना ही नहीं, उनकी शादी से परिवार वालों में नाराजगी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें