मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

पुलिस मुठभेड़ में शातिर लुटेरा घायल, साथी पुलिस को चकमा देकर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गाजियाबाद। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने बीती रात मुठभेड़ में एक

शातिर लुटेरे को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा चलाई गोली से यह लुटेरा

घायल हो गया है, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसके

कब्जे से 01 तमंचा, 01 जिंदा कारतूस व चोरी की एक मोटर साइकिल तथा लूट के

3400 रुपये बरामद हुए हैं। घायल बदमाश की पहचान फैसल उर्फ मेंटल निवासी

शहीदनगर के रूप में हुई है।

एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने

बताया कि थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम आपराधिक घटनाओं के रोकथाम के लिए

राजेन्द्र नगर सेक्टर-3 चौकी क्षेत्र करन गेट के पास चेकिंग कर रही थी। इसी

दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्ति सेक्टर 03 राजेन्द्र नगर की तरफ से आते

हुए दिखाई दिए । इनको रुकने का इशारा किया गया तो नहीं रुके और अपनी

मोटरसाइकिल को दिल्ली रोड की तरफ मोड़कर तेजी से भागने लगे।

शक

होने पर पुलिस टीम ने उनका पीछा किया। पुलिस टीम को अपने पीछे आते देख भाग

रहे बदमाशों ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायर कर दिया। पुलिस

टीम ने भी जवाबी फायरिंग की। जिसमें भाग रहे बदमाशो में से एक के दांए

पैर में गोली लगी। इसके बाद मोटरसाइकिल गिर गई और घायल अवस्था में एक बदमाश

को गिरफ्तार किया गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठा कर मौके से फरार हो

गया |

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें