मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:46 · नई दिल्ली संस्करण

चतरा में चोरी-लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चतरा में चोरी-लूट के तीन आरोपित गिरफ्तार

चतरा। हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो बाजार में बुधवार को चार घंटे के अंतराल में दो लूट की घटनाओं का अंजाम दिया गया। इस घटना से जाइलो बाजार के लोग काफी गुस्से में हैं। लूट की घटना का अंजाम देने के बाद लुटेरे हथियार फेंककर फरार हो गए।पहली घटना बाजार स्थित विनोद यादव के किराना दुकान में घटी। एक लुटेरा ग्राहक बनकर आया। सरसों का तेल लिया और 500 का नोट दिया। फिर 500 दिए हुए रुपये और सामान लेकर फरार हो गया। हो-हल्ला होने के बाद लोगों ने पीछा कर उसे शेरघाटी बाजार से पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस घटना के चार घंटे भी बीते थे कि जजलो बाजार के ही डोमन यादव के मकान में स्थित क्लीनिक में तीन लुटेरे आए, जिसमें एक के पास हथियार था। लुटेरों ने डॉ विकास कुमार की कनपटी पर हथियायार सटा कर ₹10 हजार लूट लिए और फरार हो गए। भागने के क्रम में लुटेरों ने हथियार पास के झाड़ी में फेंक दिया। सूचना मिलने पर हंटरगंज पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और छापेमारी कर तीनों को गिरफ्तार किया। इनकी पहचान दीपू कुमार, ऋषि कुमार, गोलू कुमार, के रूप में हुई है। तीनों खजुरिया गांव के निवासी हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें