मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:31 · नई दिल्ली संस्करण

गढ़वा में लम्पी वायरस का कहर, आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत, कई संक्रमित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गढ़वा में लम्पी वायरस का कहर, आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत, कई संक्रमित

गढ़वा। झारखंड के गढ़वा जिले में इन दिनों लम्पी वायरस ने पशुपालकों की नींद उड़ा दी है। कांडी, केतार और भवनाथपुर प्रखंडों में मवेशियों के बीच यह वायरस तेजी से फैल रहा है। अब तक जिले में आधा दर्जन से अधिक पशुओं की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य संक्रमित हैं और गंभीर स्थिति में हैं।

कांडी प्रखंड में स्थिति सबसे ज्यादा चिंताजनक बताई जा रही है।

यहां के पशुपालक अपने स्तर पर घरेलू नुस्खों से इलाज की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन राहत नहीं मिल पा रही है।

पशुपालक सत्यम कुमार मेहता ने बताया कि करीब एक महीने से हमारे इलाके में लम्पी वायरस फैल रहा है। मवेशियों में बुखार, शरीर पर गांठें और सूजन जैसी समस्याएं हो रही हैं। कई पशु मर चुके हैं, लेकिन अब तक प्रशासन की तरफ से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। अगर यही हाल रहा तो हमारी रोजी-रोटी खत्म हो जाएगी।

इस बढ़ते संक्रमण पर जिला प्रशासन भी अब सक्रिय हो गया है। गढ़वा के डीसी दिनेश यादव ने बताया कि जिले के कई प्रखंडों में लम्पी वायरस के मामले सामने आए हैं। इस पर नियंत्रण के लिए पशुपालन विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि वे प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करें। बीमार पशुओं की जांच करें और आवश्यक वैक्सीन एवं दवाओं की आपूर्ति सुनिश्चित करें।

लम्पी वायरस एक संक्रामक रोग है जो मुख्य रूप से गाय और भैंसों को प्रभावित करता है।

यह वायरस खून चूसने वाले कीड़ों, मच्छरों और मक्खियों के जरिए फैलता है। संक्रमित पशुओं में बुखार, त्वचा पर गांठें, दूध उत्पादन में कमी और कमजोरी जैसे लक्षण देखे जाते हैं। समय पर इलाज न मिलने पर यह रोग जानलेवा साबित हो सकता है।

वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए पशुओं को साफ-सुथरे स्थान पर रखना चाहिए और संक्रमित पशुओं को स्वस्थ मवेशियों से अलग करना चाहिए। पशु चिकित्सकों की सलाह से टीकाकरण और संतुलित आहार भी पशुओं को इस समस्या से राहत दिला सकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें