मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत के जश्न में डूबा लखनऊ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । लखनऊ में अटल चौक (हजरतगंज चौराहा) पर भारतीय क्रिकेट

टीम के टी-ट्वन्टी वर्ल्ड कप की जीत से उत्साहित सैकड़ों लोग पहुंचे और

उन्होंने रात दो बजे तक जश्न मनाया। लोगों ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान

रोहित शर्मा, स्टार बल्लेबाज विराट कोहली, गेंदबाज बूमराह, सूर्य कुमार

यादव सहित पूरी टीम को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं दी।

हजरतगंज

चौराहे पर जश्न मनाने पहुंचे लालकुंआ निवासी ऋषभ और उनके दोस्तों ने कहा

कि क्रिकेट हमारे देश का सबसे बेहतरीन खेल रहा है और इससे युवाओं का मन

जुड़ा रहता है। क्रिकेट टीम के कप्तान रहे महेन्द्र सिंह धोनी के बाद रोहित

शर्मा बड़े दिल वाले कप्तान हमें मिले, जिन्होंने कई वर्षो के बाद वर्ल्ड

कप को भारत की झोली में डाल दिया।

उन्होंने कहा कि अच्छी कप्तानी

के कारण और फाइनल मैच में अच्छे कैच पकड़ने के लिए कारण ही भारतीय क्रिकेट

टीम ने फाइनल मैच जीता। बूमराह की गेंदबाजी भी समय पर काम आयी। विराट कोहली

ने अपना अच्छा प्रदर्शन किया। पूरी टीम आखिरी ओवरों में साऊथ अफ्रीका की

टीम पर दबाव बनाने में कामयाब रही।

शहर के दस नब्बे चौराहे पर भी

बड़ी संख्या में युवाओं का देर रात पहुंचकर जश्न मनाना हुआ। भारतीय क्रिकेट

टीम की वर्ल्ड कप जीत की खुशी मनाते हुए युवाओं ने जमकर आतीशबाजी की। चौक

और छोटा इमामबाड़ा क्षेत्र में भी देर रात तक भारतीय क्रिकेट टीम की जीत का

जश्न मनता रहा। लोगों ने भारत माता की जय और वन्दे मातरम के जमकर नारे

लगाये।

मुस्लिम बहुल्य क्षेत्र हुसैनाबाद में लोग हाथों

में तिरंगा लेकर घर से बाहर निकले और आतीशबाजी करने लगे। भारतीय टीम की जीत

से लोग इस तरह खुश हुए कि अपने वाहनों के ऊपर खड़े हो गये और तिरंगा झंडा

लहराने लगे। इसी तरह खदरा और मदेयगंज में मुस्लिम युवाओं ने भारत की वर्ल्ड

कप जीत पर खुशियां मनायी।

भारतीय क्रिकेट टीम के जीत से उत्साहित

लोगों की भावनाओं को देखने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ,

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक सहित जनप्रतिनिधियों और खेल जगत से जुड़े प्रमुख

लोगों ने अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी। लखनऊ के जनप्रतिनिधि तो लोगों के

साथ सड़क पर उतर आये और देर रात तक जश्न मनाते दिखे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें