मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेड गिरने से तीन यात्री घायल, सख्त कार्रवाई के निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ : चारबाग रेलवे स्टेशन पर शेड गिरने से तीन यात्री घायल, सख्त कार्रवाई के निर्देश

लखनऊ। लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार सुबह एक हादसा हो गया। प्लेटफॉर्म पर टीन शेड गिरने से कई लोग घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना प्लेटफॉर्म नंबर 5 पर हुई। जिस वक्त घटना हुई, उस वक्त प्लेटफॉर्म पर कई लोग मौजूद थे। शेड गिरने के बाद कई यात्री इसकी चपेट में आ गए। तीन यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई।

घटना की जानकारी मिलते ही आरपीएफ और जीआरपी के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

स्थानीय रेलवे अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। शेड के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला गया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायलों को आलमबाग के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। वहीं, घायलों से मुलाकात करने के लिए डिविजनल रेलवे मैनेजर (डीआरएम) भी अस्पताल पहुंचे।

घटना के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 5 से ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई। प्लेटफॉर्म नंबर 4 भी प्रभावित बताया जा रहा है। रेलवे के कर्मी शेड को हटाने में लगे हुए हैं।

लखनऊ मंडल रेल प्रबंधक के आधिकारिक बयान के अनुसार, चारबाग स्टेशन पर शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-5 के शेड का एक हिस्सा नीचे गिर गया। घटना में तीन लोगों को चोटें आई हैं। आरपीएफ कर्मियों ने तुरंत राहत और बचाव कार्य करते हुए सभी घायलों को बाहर निकाला।

घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रेलवे की मेडिकल टीम भी उनकी सहायता कर रही है।

रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ स्टेशन पर एयर कॉनकोर्स के निर्माण का कार्य चल रहा है। इसी वजह से 15 मई से 23 जून तक प्लेटफॉर्म नंबर-4 को यात्री ट्रेनों के लिए बंद रखा गया है।

डीआरएम की ओर से कहा गया है कि इस घटना के लिए जिम्मेदार एजेंसी और रेलवे कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें