मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: ज्वैलर्स की दुकान में 15 लाख की चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लखनऊ: ज्वैलर्स की दुकान में 15 लाख की चोरी

लखनऊ। इंदिरानगर क्षेत्र में चोरों ने एक ज्वैलरी की दुकान से 15 लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पाकर शनिवार काे मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पान वाली गली चौक के रहने वाले रामकुमार वर्मा की सुगामऊ स्थित प्रांजल हाइट्स के नीचे के तल पर ज्वैलरी की दुकान है। शनिवार की सुबह जब वे दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का चैनल टूटा हुआ है और दुकान में रखे जेवर गायब हैं। दुकानदार ने सीसीटीवी कैमरे में चेक किया तो रात दो बजे के करीब कुछ चोर दुकान में चोरी करते नजर आये। शोकेस में लगे चांदी के जेवर गायब थे, जिसकी बाजार में कीमत करीब 15 लाख रुपये है। पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल की जांच कर सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में ले लिया। अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें