मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ: मुठभेड़ में पुलिस की गोली से बदमाश घायल, साथी फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लखनऊ, । उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बुधवार तड़के दो बदमाशों

और चिनहट पुलिस की मुठभेड़ हो गई। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है, जबकि

दूसरा मौके से फरार हो गया।

चिनहट पुलिस के मुताबिक, घायल

बदमाश की पहचान हिस्ट्रीशीटर नितिन कुंडी के रूप में हुई है। उसका साथी

शेखर कौशल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। बदमाश नितिन अपने साथी के साथ

देवा रोड पर होने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने घेराबंदी की तो वह बचने के

लिए दयाल फार्म को ओर भागा। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर लिया तो उसने

फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्यवाई में पुलिस ने गोली चलाई तो वह घायल हो

गया। इसी बीच उसका साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल को राम मनोहर लोहिया

अस्पताल में भर्ती कराया। उसके पास से कार, पिस्टल और गोलियां मिली। 19 मई

को वर्चस्व की लड़ाई में नितिन ने कार सवार लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां

चलाई थी। इसी मामले में पुलिस उसकी तलाश में थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें