मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:25 · नई दिल्ली संस्करण

लखनऊ में डॉक्टर ने स्वीकार किया मरीज से दुराचार का अपराध, आरोपी गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
लखनऊ में डॉक्टर ने स्वीकार किया मरीज से दुराचार का अपराध, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ। लखनऊ के बीकेटी थाना क्षेत्र के इन्दौराबाग स्थित तेजस हॉस्पिटल में उपचार के दौरान महिला मरीज से दुष्कर्म का हैरान करने वाला मामला सामने आया। आरोपी अस्पताल संचालक व चिकित्सक विजय कुमार गिरी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। अब पूछताछ में चिकित्सक ने अपने गुनाह को स्वीकार कर लिया है।

मामले की जानकारी देते हुए सीपी लखनऊ के मीडिया सेल ने बताया कि 21 मई को बीकेटी पुलिस को सूचना मिली कि इन्दौराबाग के तेजस हॉस्पिटल में भर्ती एक महिला मरीज के साथ अस्पताल संचालक द्वारा उसके इलाज के दौरान ओटी कक्ष में दुष्कर्म किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और प्रारंभिक जांच के बाद पीड़िता के बयान पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

मुकदमा संख्या 189/2026 में आरोपी विजय कुमार गिरी निवासी रजनापुर, थाना तम्बौर, सीतापुर के विरुद्ध धारा 64(2)(ई) बीएनएस तथा 3(2)(5) एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को घटनास्थल से ही गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए पीड़िता से माफी मांगी। उसने बताया कि 19 मई को पीड़िता को इलाज के लिए तेजस हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। 21 मई को इलाज के दौरान ओटी कक्ष में उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी के उस समय पहने कपड़ों को भी बरामद कर लिया है और फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिया है।

अस्पताल किराये के भवन में चलाया जा रहा था। आरोपी मूल रूप से सीतापुर का रहने वाला है और लखनऊ में अस्पताल संचालित कर रहा था। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की। आरोपी को गिरफ्तारी के बाद न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

बीकेटी थाना प्रभारी ने इस मामले में त्वरित संज्ञान लेते हुए टीम गठित की और सबूत जुटाए। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पूरा घटनाक्रम स्वीकार कर लिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें