प्रेमी ने साथी संग मिलकर की युवक की हत्या
फतेहपुर । गाजीपुर थाना क्षेत्र में एक सप्ताह पूर्व मिले युवक
के शव के मामले में पुलिस ने शनिवार को दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है।
प्रेमिका पर गलत नजर रखने के चलते आरोपित ने अपने साथी के साथ मिलकर युवक
की हत्या की थी। आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किया आला क़त्ल,
बाइक और मृतक युवक का मोबाइल मिला है।
पुलिस अधीक्षक उदय
शंकर सिंह ने बताया कि आरोपी केशन चंद्र की प्रेमिका पर मृतक कृपाशु शुक्ला
ऊर्फ सत्यम गलत नजर रखता था। इस वजह से आरोपित केशन चंद्र ने अपने साथी
आशीष के साथ मिलकर 29 अप्रैल की रात ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव नहर कोठी
के खंडहर में कृपाश शुक्ला को शराब पिलाया। जब वो नशे में हो गया तो गमछा
से उसका गला दबाकर हत्या कर दी।
पहचान छिपाने के उद्देश्य से युवक
के चेहरे पर ईंट से प्रहार कर चेहरा कूच दिया। बाद में आरोपी बाइक में
लादकर शव को गाजीपुर थाना क्षेत्र के चक काजीपुर के पास सूखी नहर मे फेंक
दिया था। थानाध्यक्ष विनोद मिश्रा और उनकी टीम ने आरोपी केशन चंद्र और उसके
साथी आशीष निवासी सिधांव को गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया।





