मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:48 · नई दिल्ली संस्करण

नदी में तैरते मिले प्रेमी युगल के शव, कपड़े से हाथ बंधे थे, आत्महत्या की आशंका

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

चित्तौड़गढ़, । शहर के कोतवाली थाना इलाके में नदियों के संगम के यहां

युगल के शव तैरते मिलने से हड़कंप मच गया। भोईखेड़ा सहित शहर के लोग भी

मौके पर एकत्रित हो गए। युगल का एक-एक हाथ पकड़े से साथ बंधा हुआ था। ऐसे

में इनके प्रेमी युगल होने और प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या की आशंका जताई जा

रही है। पुलिस ने युवक के शव की शिनाख्त कर की है जबकि युवती की शिनाख्तगी

के प्रयास कियेभा रहे हैं। पुलिस ने दोनों के शव जिला चिकित्सालय की

मोर्चरी में रखवाए हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर नियमानुसार कार्यवाही की

जाएगी।

जानकारी में सामने आया कि चित्तौड़गढ़ शहर से होकर बह रही

गंभीरी व बेडच नदी का संगम शहर के निकट भोईखेड़ा में हैं। यहां एक मंदिर

होकर नदियों के संगम पर सीढ़ियां बनी हुई है। बुधवार सुबह लोगों ने नदी के

पानी में एक युवक और युवती का शव तैरते देखा। इसकी सूचना पर कई ग्रामीण

मौके पर पहुंचे। भोईखेड़ा वार्ड के पार्षद बालूकिशन भोई ने कोतवाली थाना

पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने मौका देखा तो सामने आया कि नदी में एक

युवक और युवती के शव तैर रहे थे। दोनों ही औंधे मुंह थे और एक-एक हाथ पकड़े

से बंधा हुआ था। इससे पुलिस को समझते देर नहीं लगी कि मामला प्रेम प्रसंग

से जुड़ा है। नदी के किनारे ही कुछ दूरी पर एक बाइक भी खड़ी थी जो युवक की

बताई गई। पुलिस ने शहर व आस पास के क्षेत्रों में इसकी शिनाख्तगी के प्रयास

शुरू किए। पुलिस उप अधीक्षक चित्तौड़गढ़ तेज कुमार पाठक, कोतवाली सीआई

संजीव स्वामी भी मौके पर एकत्रित हो गए। सोशल मीडिया पर गई सूचना के आधार

पर युवक की शिनाख्त शहर के प्रतापनगर निवासी उदित (19) पुत्र कमलेश के रूप

में हुई। वहीं युवती भी चित्तौड़गढ़ शहर के सेन्थी में रहने वाली बताई है।

सूचना पर युवक के बड़े पिता महेश मौके पर पहुंचे। इन्होंने युवक के शव की

शिनाख्त की। यह युवक मंगलवार दोपहर में बाइक लेकर निकला था। इसके बाद उसका

कहीं पता नहीं चल पाया। परिजन भी उसकी तलाश में जुटे हुवे थे। इधर, पुलिस

ने दोनों के शव नदी से निकलवा कर जिला चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाए

हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस अग्रिम कार्यवाही में जुट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें