मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:38 · नई दिल्ली संस्करण

प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने की पति की हत्या, आरोपित गिरफ्तार

आसनसोल। प्रेम संबंधों में अंधे होकर एक पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी। यह घटना आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के अंतर्गत जामुड़िया थाना के श्रीपुर चौकी में हुई। पुलिस ने इस मामले में मृतक की पत्नी मौसमी बाउरी और उसके प्रेमी अभिराम बाउरी को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, अभिराम बाउरी प्रेमिका मौसमी बाउरी से शादी नहीं होने की वजह से कई दिनों से उसके पति संजीव बाउरी को हटाने की साजिश रच रहा था। आखिरकार उसे मौका मिला और उसने प्रेमिका के साथ मिलकर संजीव बाउरी की हत्या कर दी। फरार होने से पहले ही दोनों पुलिस के हत्थे चढ़ गए।

इस बारे में आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट के डीसी ध्रुव दास ने श्रीपुर चौकी में पत्रकार सम्मेलन कर जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मृतक का नाम संजीव बाउरी है, जो परिहारपुर का निवासी था। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह प्रेम संबंधों का मामला है। पूछताछ में दोनों आरोपितों ने अपना अपराध कबूल कर लिया है।

डीसी ध्रुव दास ने कहा कि दोनों आरोपितों को आसनसोल अदालत में पेश किया जाएगा और पुलिस रिमांड की मांग की जाएगी। जांच जारी है। इसके अलावा फॉरेंसिक जांच के लिए भी आवेदन किया गया है।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें