गिरिडीह में एक साथ तीन घरों में लगी आग, पांच लाख का नुकसान
गिरिडी । बिरनी थाना इलाके के गुरहा गांव में मंगलवार
देर रात एक साथ तीन घरों में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। नुकसान का
आकलन पांच लाख के करीब बताया जा रहा है। आग लगने का कारण घरों में बिजली
के शार्ट सर्किट होने के रूप में सामने आया है।
बताया जाता है कि
गुरहा गांव के जिन ग्रामीणों के घर आग लगने से पांच लाख का नुकसान हुआ है।
इसमें झूमन महतो, जलेश्वर वर्मा और गोवर्धन महतो शामिल है। तीनों के घर में
लगी शार्ट सर्किट के कारण गोवंश का बछड़े के साथ बकरी का बच्चा जलकर राख
हो गया। जबकि तीनों के घर में रखे महंगे कपड़े और जेवर के साथ अनाज के ढेर
के जलने की बात सामने आई है।





