मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:32 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव: बिहार - झारखंड सीमा पर पुलिस ने चिन्हित किए नक्सलियों के 24 ठिकाने

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची: लोकसभा चुनाव के मद्देनजर बिहार-झारखंड सीमा पर नक्सलियों के 24 ठिकानों को पुलिस ने चिन्हित किया है। नक्सलियों के संभावित ठिकानों को झारखंड और बिहार की पुलिस ने मिलकर चिन्हित किया है। जिसमे पलामू और बिहार के औरंगाबाद सीमा पर छूछिया, दुलारे, लंगूराही, करामलेवा, परसलेवा, शिकारपुर, कोठिला, कुल्हिया, पिथौरा, टंडवा पलामू और बिहार के गया सीमा पर सुवरा पहाड़, अकौनी, हुरमेठ, चौवा चट्टान, पनवा टांड, नवीगढ़, पलामू , चतरा और बिहार के गया सीमा पर चिनिया पहाड़, बांका पहाड़, पकड़ी, रहिया, अनगड़ा, करमा, झांती के जंगल का नाम शामिल है । दोनों राज्यों की पुलिस ने ऐसे इलाकों को भी चिन्हित किया है जिसे माओवादी चुनाव के दौरान अपनी गतिविधि का इस्तेमाल कर सकते हैं। मालुम हो कि पलामू और चतरा का बिहार से सटा हुआ सीमावर्ती इलाका करीब 150 किलोमीटर लंबा है। अक्सर माओवादी ऐसे इलाकों का इस्तेमाल करते हैं जहां वे सुरक्षित रह सकें और घटनाओं को अंजाम देने के बाद छुप सकें।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें