मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:09 · नई दिल्ली संस्करण

'मिस्टर एक्स' ने झारखंड को 'ए टू जेड' तक लूट लिया : प्रतुल शाहदेव

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। भाजपा ने बडगाई के विवादास्पद 8.46 एकड़ जमीन पर भव्य बैंक्वेट हॉल बनाने की खबरों के बीच में हेमंत सोरेन पर तंज कसा। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाह देव ने मंगलवार को कहा कि आर्किटेक्ट विनोद सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बीच व्हाट्सएप चैट की जो खबरें आ रही हैं, उसमें बताया जा रहा है कि बडगाई की विवादास्पद 8.46 एकड़ जमीन पर भव्य एवं आलीशान बैंक्वेट हॉल बनाने की तैयारी थी।

प्रतुल ने कहा कि मीडिया की खबरों के अनुसार चैट में आर्किटेक्ट विनोद ने पूर्व मुख्यमंत्री के लिए हॉल का जो नक्शा बनाया है उसमें उनको 'मिस्टर एक्स' कहकर संबोधन किया है। प्रतुल ने कहा कि इसी 'मिस्टर एक्स' ने झारखंड का 'ए टू जेड' यानी सब कुछ लूट लिया। चार वर्षों के कार्यकाल में इस सरकार के ऊपर 70,000 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार, लूट, खसोट का आरोप लगा। आदिवासी मूलवासी को सत्ता में अधिकार देने के नाम पर आई सरकार ने इन्हीं समूहों को सर्वाधिक लूटा। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत खुद अभी रिमांड पर हैं।

प्रतुल ने कहा कि सूचनाएं आ रही हैं कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और आर्किटेक्ट विनोद के बीच हुए चैट में कई बड़े अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग की भी डीलिंग हुई थी। प्रतुल ने कहा कि बड़े अफसरों में अभी तो सिर्फ पूर्व खान सचिव और रांची के पूर्व डीसी जेल में है।अभी कई और बड़े लोग जेल जाने की कतार में हैं।झारखंड में तो यह स्पष्ट है कि कि अभी सिर्फ पिछले चार वर्ष के हुई लूट का ट्रेलर चल रहा है, पिक्चर अभी बाकी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें