मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:22 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में लूट का खुलासा, एक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। रांची के सोनाहातु थाना पुलिस ने भारत फाइनेन्स इनक्लूजन लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत कलेक्शन एजेन्ट आकाश कुमार शर्मा से हुई लूट का खुलासा करते हुए एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी का नाम शंभू बड़ाईक है। वह रांची के अनगड़ा का रहने वाला है। इसके पास से लूट के पांच हजार रुपये, काले रंग का बैग और घटनास्थल पर इस्तेमाल किया हुआ मोबाईल फोन बरामद किया गया है।डीएसपी अमर कुमार पांडेय ने शनिवार को बताया कि 23 सितंबर को आकाश कुमार शर्मा से एक लाख दो हजार 360 रुपये हथियार के बल पर लूट लिया गया था। इस संबंध में थाने में चार अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया था। दर्ज प्राथमिकी में आकाश कुमार शर्मा ने बताया था कि वह बुंडू के भारत फाइनेन्स इनक्लूजन लिमिटेड कम्पनी में कलेक्शन एजेन्ट के रुप में कार्यरत है। वह कलेक्शन कर रुपये ले जा रहा था। इसी दौरान चार अपराधियों ने हथियार के बल पर कलेक्शन के रुपये लूट कर फरार हो गये। डीएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने अनुसंधान और तकनीकी शाखा के सहयोग से एक अपराधी को गिरफ्तार किया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें