मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:24 · नई दिल्ली संस्करण

लोस चुनाव : हमीरपुर में हैट्रिक लगाकर मन्नू लाल की बराबरी कर पाएंगे पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल!

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लखनऊ, । हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में अब तक हुए लोकसभा चुनावा में

मन्नू लाल द्विवेदी ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रचा था। इस रिकार्ड को कोई

प्रत्याशी आज तक नहीं तोड़ सका। मन्नू लाल 1952 से 1962 तक लगातार तीन बार

चुनाव जीते थे। बता दें, अलग-अलग सालों में गंगाचरण राजपूत इस सीट से तीन

बार जीते।

1952 में पहली बार जीत मन्नू लाल द्विवेदी

आजादी

के बाद देश में हुए पहले आम चुनाव में हमीरपुरवासियों को अपना सांसद चुनने

का अवसर मिला। 1952 के चुनाव में इस सीट से कुल 4 प्रत्याशी मैदान में थे,

जिसमें एक महिला भी थी। मन्नू लाल द्विवेदी कांग्रेस की टिकट पर मैदान में

उतरे। मन्नू लाल ने निर्दलीय रणविजय बहादुर सिंह को शिकस्त दी। मन्नू लाल

को 42118 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे रणविजय को 37974 वोट हासिल

हुए। इस चुनाव में 38.25 फीसदी मतदान हुआ। एक लाख 28 हजार 684 वोटरों ने

इस चुनाव में अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। दूसरी लोकसभा के लिए साल

1957 में हुए चुनाव में इस सीट से दो सांसद चुने गए। एक सांसद सामान्य वर्ग

और दूसरा अनुसूचित जाति का निर्वाचित हुआ। मन्नू लाल द्विवेदी की बादशाहत

दूसरे चुनाव में भी कायम रही। मन्नू लाल 28.64 फीसदी वोट पाकर कुर्सी पर

काबिज हुए।

1962 में लगाई जीत की हैट्रिक

तीसरी

लोकसभा के लिए 1962 में हुए आम चुनाव में मन्नू लाल तीसरी बार कांग्रेस की

टिकट पर चुनावी समर में उतरे। इस चुनाव में उन्होंने प्रजा सोशलिस्ट पार्टी

के प्रत्याशी उदित नारायण को परास्त किया। मन्नू लाल को 99,375 वोट हासिल

हुए। वहीं दूसरे स्थान पर रहे प्रजा सोशलिस्ट पार्टी के प्रत्याशी को

71,691 वोट मिले। मन्नू लाल ने 27 हजार 684 वोटों के अंतर से जीत हासिल की।

इस चुनाव में कुल 5 प्रत्याशी मैदान में थे। 52.90 वोटिंग हमीरपुर सीट पर

हुई। कुल 2 लाख 7 हजार 644 वोटरों ने अपना मत के अधिकार का प्रयोग किया।

अलग-अलग सालों में तीन बार जीते गंगाचरण राजपूत

मन्नू

लाल द्विवेदी की जीत की हैट्रिक के बाद हमीरपुर संसदीय सीट से गंगाचरण

राजपूत अलग अलग सालें में तीन बार जीते। 1989 के आम चुनाव में गंगाचरण

जनता दल की टिकट पर यहां से जीते। इसके बाद 1996 और 1998 में गंगाचरण भाजपा

की टिकट पर चुनाव जीते।

भाजपा के पुष्पेन्द्र के पास हैट्रिक का मौका

2014

और 2019 के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कुंवर पुष्पेन्द्र सिंह चंदेल

हमीरपुर से सांसद बने हैं। वो तीसरी बार चुनाव मैदान में है। उनकी नजर जीत

की हैट्रिक पर है। अब यह देखना अहम होगा कि वो मन्नू लाल के रिकार्ड की

बराबरी कर पाते हैं या नहीं। अगर ऐसा हुआ तो वो इस सीट पर जीत की हैट्रिक

लगाने वाले दूसरे सांसद होंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें