मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव : प्रधानमंत्री तमिलनाडु में चार दिन करेंगे कई रोड शो और रैली

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लोकसभा चुनाव : प्रधानमंत्री तमिलनाडु में चार दिन करेंगे कई रोड शो और रैली

नरेन्द्र मोदी 9 व 10 अप्रैल को करेंगे वेल्लोर और चेन्नई में रोड शो

पेरम्बल्लूर में 13 और विरुधुनगर में 14 को रैली को करेंगे संबोधित

चेन्नई (तमिलनाडु)। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए तमिलनाडु में दो चरणों में चार दिन का प्रवास करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री पहले 9 व 10 अप्रैल और फिर 13 व 14 अप्रैल को राज्य के कई क्षेत्रों में रैली और रोड शो करेंगे।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी पहले चरण में 9 अप्रैल को वेल्लोर और चेन्नई में एनडीए उम्मीदवारों के लिए रोड शो करेंगे। इसके अगले दिन 10 अप्रैल को प्रधानमंत्री केंद्रीय सूचना और प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन के चुनाव अभियान में नीलगिरी में एक मेगा रोड शो करेंगे। इसी दिन मोदी भाजपा के तमिलनाडु प्रदेश अध्यक्ष के. अन्नामलाई के पक्ष में कोयंबटूर में एक रैली को संबोधित करेंगे।

जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री तमिलनाडु में चुनाव प्रचार के अपने दूसरे चरण में 13 अप्रैल को पेरम्बल्लूर में एनडीए उम्मीदवार टीआर के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री 14 अप्रैल को विरुधुनगर लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहीं दक्षिण भारतीय स्टार राधिका सरथकुमार के पक्ष में एक रैली को संबोधित करेंगे। विरुधुनगर सीट कोयंबटूर, कन्याकुमारी और तिरुनेलवेली के साथ उन सीटों में गिनी जा रही है, जिन पर भाजपा को जीत की काफी उम्मीदें हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें