मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:45 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा का चुनाव भाजपा बनाम त्रस्त जनता है : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

गोड्डा। झामुमो नेता कल्पना सोरेन ने कहा कि लोकसभा चुनाव एनडीए

बनाम आईएनडीआईए नहीं, बल्कि भाजपा बनाम त्रस्त जनता है। उन्होंने कहा कि

हमलोगों ने पिछड़ों के लिए 27 प्रतिशत के आरक्षण को विधानसभा से पारित

कराया लेकिन यह राजभवन में जाकर रूक जाता है। क्योंकि, बीजेपी वाले इसे

झारखंड में लागू नहीं करना चाहते।

कल्पना रविवार को गोड्डा से

कांग्रेस उम्मीदवार प्रदीप यादव के पक्ष में आयोजित जनसभा में बोल रहीं

थीं। उन्होंने कहा कि आप लोगों ने इस क्षेत्र में 15 साल एक व्यक्ति को

दिया है। अब समय आ गया है कि आपके लिए हमेशा आवाज उठाने वाले को चुनें।

प्रदीप यादव की दमदार आवाज विधानसभा में गुंजती है। अब इनकी आवाज आप लोगों

के आशीर्वाद से संसद में गुंजेगी।

कल्पना ने कहा कि हिंदुस्तान में

इंडी गठबंधन की लहर चल रही है। आपका वोट ही हेमंत सोरेन को जेल से

निकलेगी। चार जून के बाद जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तब हेमंत दादा आपके

साथ होंगे। झारखंड में तीन चरण का चुनाव हो चुका है। इसमें जनता ने हमें

आश्वस्त कर दिया है कि इंडी गठबंधन के सारे प्रत्याशी जीत रहे हैं। एक जून

को तीन लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव होना है। वहां भी गठबंधन के

प्रत्याशियों को मजबूत कराना है। इंडी गठबंधन को दिल्ली पहुंचने से कोई

ताकत नहीं रोक सकती है। साथ ही कहा कि दिल्ली का तख्त हिलने वाला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें