मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:20 · नई दिल्ली संस्करण

लोहरदगा में मोटर वाहन दुर्घटना के लंबित मामलों के निपटारे के लिए लोक अदालत आठ जून को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

लोहरदगा,। मोटर वाहन दुर्घटना क्लेम केस के लंबित वादों को लोक अदालत

के जरिए निपटाने के लिए आठ जून को सिविल कोर्ट परिसर में विशेष लोक अदालत

का आयोजन होगा। इसके मद्देनजर शुक्रवार को क्लेम केस के अधिवक्ता एवं

इंश्योरेंस के अधिवक्ताओं की संयुक्त बैठक डालसा सचिव राजेश कुमार के

कार्यालय कक्ष में हुई।

बैठक में वकीलों ने ज्यादा से ज्यादा केस

निपटाने के लिए संकल्प व्यक्त किया। साथ ही अधिवक्ताओं ने 16 ऐसे क्लेम

वादों का सूची डालसा सचिव को सौंपी, जिसका निस्तारण आने वाले आठ जून को

विशेष लोक अदालत में किया जा सकता है।

डालसा सचिव ने विशेष लोक

अदालत के बारे में बताया कि सिविल कोर्ट में मोटर वाहन दुर्घटना संबंधित

दावों को लेकर कुल 126 मामले लंबित हैं। इस अदालत के माध्यम से 20 फीसदी

लंबित वादों को निपटाने का लक्ष्य झालसा रांची द्वारा दिया गया है, जिसकी

तैयारियां की जा रही हैं। पार्टी-पक्षकारों को विभिन्न माध्यमों से नोटिस

निर्गत किए गए हैं ताकि स्पेशल लोक अदालत का लाभ वे उठा सकें।

बैठक

में अधिवक्ता चंद्र प्रकाश पाठक, जयप्रकाश नारायण सिन्हा, मोतीलाल, एलपीएन

सहदेव, प्रमोद प्रसाद, कुमार चंद्रशेखर, आनंद अग्रवाल एवं अन्य अधिवक्ता

उपस्थित रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें