मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

'गलत काम किया, सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा', अभिषेक बनर्जी पर बरसीं लॉकेट चटर्जी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'गलत काम किया, सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा', अभिषेक बनर्जी पर बरसीं लॉकेट चटर्जी

कोलकाता। भाजपा नेता और पूर्व सांसद लॉकेट चटर्जी ने टीएमसी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने अभिषेक बनर्जी को सीआईडी द्वारा भेजे गए नोटिस, टीएमसी के विरोध प्रदर्शन, सिग्नेचर विवाद और पार्टी के अंदरूनी हालात को लेकर कई आरोप लगाए। चटर्जी ने दावा किया कि कानून के सामने सभी को जवाब देना होगा।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए लॉकेट चटर्जी ने कहा कि अभिषेक बनर्जी को सीआईडी ऑफिस जाना ही पड़ेगा। उन्होंने गलत काम किया है, इसीलिए तो नोटिस भेजा गया है। अभी तक सीआईडी उनके हाथ में थी। वे अपनी मर्जी से सरकार और संस्थाओं को चला रहे थे। उन्होंने कभी सोचा नहीं था कि राज्य में सरकार बदलने वाली है।

अब सीआईडी उन्हें नोटिस भेज रही है, उन्हें जाना ही पड़ेगा।

उन्होंने अभिषेक बनर्जी को लेकर कहा कि आज नहीं तो कल उन्हें सीआईडी के सामने पेश होना ही होगा। इन्होंने जनता को लूटा है, उनके मन पर बुलडोजर चलाया है। अब उन्हें इसका फल मिलेगा।

टीएमसी के विरोध प्रदर्शन को लेकर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि भगवान का खेल भी गजब है। एक महीने में क्या कुछ बदल गया। ममता बनर्जी ने कभी सोचा नहीं था कि उनके किए का फल इतना जल्दी मिलने वाला है। अब वह धरना देने जा रही हैं।

जनता के लिए काम करतीं तो शायद धरना देने की जरूरत ही नहीं होती। पार्टी के नेताओं ने लूट मचाई है और वह खुद आकर धरना दे रही हैं।

उन्होंने कहा कि यह धरना चलने वाला नहीं है। पार्टी भी नहीं बचेगी, पूरा कैडर ही खत्म हो जाएगा। टीएमसी के वरिष्ठ नेताओं को कार्यकर्ताओं का समर्थन नहीं है। सिर्फ कुछ ही लोग उनके नेताओं के आसपास दिखाई दे रहे हैं। चुनाव हारते ही पार्टी खत्म हो गई।

सिग्नेचर विवाद को लेकर लॉकेट चटर्जी ने कहा कि बात सिर्फ सिग्नेचर की नहीं है, वह नकली था, लेकिन ये लोग पूरी सरकार ही नकली चला रहे थे। अब सबकुछ जनता के सामने आ रहा है। ये लोग हमेशा ऐसा ही करते रहे हैं।

एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं।

सुवेंदु अधिकारी के जनता दरबार को लेकर उन्होंने कहा कि किसी ने सोचा नहीं था कि वह मुख्यमंत्री से मिल सकेंगे और उनसे अपनी बातें कह सकेंगे। जनता को चिंता करने की जरूरत नहीं है।

हमारी सरकार लोगों के लिए ही है।

गाय को राष्ट्रीय पशु घोषित करने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रतिक्रिया के बारे में उन्होंने कहा कि गाय हमारी माता है। हम गौ माता की पूजा करते हैं। गौ माता हमारी संस्कृति का हिस्सा हैं। यह विचार हमेशा लोगों के मन में रहना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें