मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:34 · नई दिल्ली संस्करण

डिटर्जेंट पाउडर के केमिकल की आड़ में शराब तस्करीः पुलिस ने पकड़ी 75 लाख की शराब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर/बाड़मेर,

23 फ़रवरी । बाडमेर जिले की जिला स्पेशल टीम (डीएसटी) व

गुड़ामालानी थाना पुलिस की टीम ने पंजाब से तस्करी कर लाई गई 75 लाख रुपये

कीमत की अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने एक कंटेनर, पिकअप तथा शराब के 557

कार्टन जब्त कर एक आरोपित ओमप्रकाश (25) निवासी आनंद नगर जूना खेड़ा

आमलियाला को गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीना ने

बताया कि डीएसटी को सूचना मिली कि फलोदी की तरफ से आए एक ट्रक कंटेनर में

पंजाब से तस्करी कर शराब आई है, जो गुड़ामालानी इलाके के गांव बारासण नदी के

पास कंटेनर से पिकअप में लोड कर गुजरात में सप्लाई की जाएगी। इस सूचना पर

थाना पुलिस और डीएसटी द्वारा दबीश दी गई। मौके पर एक कंटेनर खड़ा मिला।

जिसके पास दो पिकअप गाड़ियां भी खड़ी थी। कंटेनर से शराब खाली कर पिकअप

गाड़ियों में चढ़ाई जा रही थी। पुलिस की गाड़ी देखकर शराब लोड कर रहे पिकअप

लेकर फरार हो गये जबकि ओम प्रकाश विश्नोई को टीम ने दबोच लिया। मौके पर खड़े

एक ट्रक कंटेनर व बिना नंबरी पिकअप को जप्त किया गया। ट्रक कंटेनर की

तलाशी में डिटर्जेंट पाउडर के केमिकल के बैग के पीछे पंजाब निर्मित अवैध

शराब के 96-96 कार्टन रॉयल स्टैग व रॉयल चैलेंज व्हिस्की व 365 कार्टन

मैकडॉवेल नंबर 1 व्हिस्की कुल 557 कार्टन छुपा कर रखे गये थे। आरोपित से

शराब की खरीद फरोख्त के बारे में पूछताछ की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें